
Audio only
78: सेलेब्रिटीज़ का किताबें नैरेट करना इंडिया में भी कॉमन होता जायेगा: सुकीर्ति शर्मा
By Storytel IndiaNarrated by Storytel HindiLength36m
About this audiobook
हम सब के जीवन में एक अप्रत्याशित आपदा की तरह कोरोना संक्रमण के आने से पहले हमने 'बोलती किताबें' में स्टोरीटेल इंडिया में पब्लिशर सुरोमिता रॉय और ऑडियो प्रोडक्शन मैनेजर राहुल पाटिल के साथ बातचीत की थी ताकि जो श्रोता लेखक या वायस आर्टिस्ट के रूप में हमारे साथ जुड़ना चाहते हैं, उनके प्रश्नों का एक जगह जवाब उपलब्ध हो जाये। स्टोरीटेल इंडिया की मार्केटिंग हेड सुकीर्ति शर्मा के साथ यह बातचीत उसी सिलसिले में उन सवालों के बारे में है जो भारत में ऑडियोबुक्स के वर्तमान और भविष्य के बारे में सामान्यतः उठते हैं. सुकीर्ति एक स्वावलम्बी, स्वंतंत्र स्त्री हैं जिसकी झलक इस बातचीत में आपको मिलेगी.
यह बातचीत फरवरी के सुहाने दिनों में हमारे मुंबई ऑफिस में रिकार्ड की गयी थी और तब यह नहीं पता था कि आने वाले दिनों में 'बोलती किताबें' के दस एपिसोड एक ग्लोबल महामारी के बारे में होंगे।
आप हमारे साथ ज़रूर साझा करें कि आपको 'बोलती किताबें' कैसा लग रहा है और आप इसमें क्या सुनना पसंद करेंगे? email: support@storytel.in
स्टोरीटेल सब्सक्राइब करने के लिए यहाँ (https://www.storytel.com/hindi) जाएँ.
अपना ख़याल रखिए, हो सके तो रोज़ कोई किताब सुनिए या पढ़िए.
1. कैसी आवाज़ें ढूँढ रहे हैं स्टोरीटेल के ऑडियो प्रोडक्शन मैनेजर राहुल पाटिल?
https://audioboom.com/posts/7480055-
2. अगर आप अंग्रेज़ी, बांग्ला और हिंदी में ऑडियो सीरीज़ लिखना चाहते हैं तो स्टोरीटेल पब्लिशर सुरोमिता रॉय को सुनिये
https://audioboom.com/posts/7463744-
Audiobook details
GenreOther
Length36 mins
Narrated byStorytel Hindi
FormatAudiobook
Publish dateJun 18, 2020
LanguageHindi